विनय की सेवानिवृत्ति
लाल विनय ने कर दिया, घर में आज कमाल,
खेल खेल में कर लिए, पूरे षट्दश साल.
बीसलपुर का परिवार रहा, जिसमें जन्म लिए विनय जहां.
झांकी वाले सारे कहते, बड़े रौब से वहां पर रहते.
बाग बगीचे उनके होते, खेत खलिहान माली जोते.
पापा पीलीभीत पधारे, तभी विनय भाई अवतारे.
पहले से चार बहनें पाईं, मिले एक बड़े से भाई.
माता जी से लाड़ लड़ाते, सभी लोग उन्हें दुलराते.
शम्मू भैया उन्हें बुलाते, बाल सुलभ हरकत दुहराते.
माता जी घुटने की रोगी, मीठी दवा समझ कर भोगी.
------
मुखड़ा लाल था, बुखार लगा, दिखा वैद्य को रोग भगा.
आए बरेली, भाई कारण, चले स्कूल कष्ट निवारण.
सिटी पार्क में नाम लिखाया, मामी संग स्कूल जाया.
होते कक्षा पांच में फेल, कला विषय था सबका खेल.
फेल छात्र को मिला दाखिला, छठी क्लास में फिर गुल खिला.
छात्र रहे मेधावी सुंदर, सभी शिक्षकों की रहती नजर.
अपनी क्लास में प्रथम रहते, पढ़ने में डांट खा लेते.
होम वर्क ना रहता बाकी, खेल कूद में रुचियां जागी.
------
हाई स्कूल में प्रथम आए, घर भर में धाक जमाए.
राजकीय स्कूल की पढ़ाई, भली समझ में उसकी आई.
इसी बीच था लक्ष्य सामने, इंजीनियर से कम न माने.
श्रेणी प्रथम वहां भी आई, बरेली कालेज अपनाई.
लगातार वह प्रयास करते, कंप्टीशन में आगे रहते.
एम. एन. आर. उनको भाया, यांत्रिकी में नंबर आया.
छात्रालय में करी पढ़ाई, रीत जगत ने वहां सिखाई.
बड़ौदा में ट्रेनिंग पाई, चुर्क जा नौकरी निभाई.
------
बी.पी.सी.एल. उनको भाई, मुंबई नगरी उन्हें सुहाई.
पास बड़ौदा के वह लगती, मात-पिता को तसल्ली करती.
रहे साथ के लोग मिल कर, करते मस्ती नहीं कहीं डर.
समझी घर की जिम्मेदारी, देखी बहनें सभी कुंवारी,
क्षेत्र बदल कर चले बरेली, कालोनी में फ़्लैट ले ली.
तीन बहन का ब्याह रचाया, मन वांछित साथी पाया.
निन्यानवे में पिता सिधारे, शोकातुर थे बच्चे सारे.
छोड़ बरेली आए मथुरा, नौकरी में घर पाए सुथरा.
------
रितु वहां पर घर में आई, सारे घर में रौनक छाई,
रुड़की में हुआ तबादला, आई वर्तिका भाग्य बदला,
प्रतिमा की शादी करवाई, अपना घर कानपुर बसाई.
काल चक्र से मुंबई आए, कालोनी में घर वह पाए,
फिर आई रिषिका महारानी, सबसे गुणी, हुई बिरानी,
समय समय प्रोमोशन पाते, बोली में नम्रता लाते,
अब हो रहे वरिष्ठ साठ के, बसें जहां रहें ठाठ से,
बिटियों की शादी हो जाए, रहें सुखी, पति के संग जाएं.
------
सुखी रहें हर हाल में, अपने प्यारे भ्रात,
पत्नी संग मौज करें, सबसे अच्छी बात.
-------
No comments:
Post a Comment